विश्व हिंदू महासंघ संगठन का सोनभद्र में विस्तार, महंत राधा नंदगिरी बनीं किन्नर प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

  • मिशन 2027 को लेकर संगठन सक्रिय, दुद्धी में जनसंपर्क अभियान तेज

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र में विश्व हिंदू महासंघ संगठन के विस्तार को नई गति मिली है। संगठन की ओर से महंत राधा नंदगिरी को किन्नर प्रकोष्ठ का सोनभद्र जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह मनोनयन किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर किरन नंदगिरी के निर्देश पर किया गया। नियुक्ति के बाद क्षेत्र में संगठन कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महंत राधा नंदगिरी ने संगठन से जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति तथा किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष काजल किरन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज सेवा के कार्यों को और अधिक गति देने का प्रयास करेंगी। इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि महंत राधा नंदगिरी के नेतृत्व में किन्नर प्रकोष्ठ सोनभद्र में और अधिक मजबूत होगा तथा सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा। इसी क्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष विजय यादव द्वारा ग्राम दुद्धी में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को महामंडलेश्वर किरन नंदगिरी द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही मिशन 2027 को लेकर संगठन को मजबूत बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने तथा गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों को उनके अधिकार दिलाने के मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों ने समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment