WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जन उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश में विपिन कुमार साहू बने प्रदेश मीडिया प्रभारी, रिपोर्ट नईम अहमद

 

*जन उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश में विपिन कुमार साहू बने प्रदेश मीडिया प्रभारी*

 

फतेहपुर। 17 जुलाई दिन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे संगठन के प्रधान कार्यालय हिन्दू पैलेस सर्वोदय नगर में जन उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के प्रदेश इकाई की कैबिनेट बैठक में सर्वसम्मति एवं प्रदेश प्रभारी संतोष दुबे से संस्तुति लेकर प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए एक समाचार पत्र के यूपी हेड विपिन कुमार साहू को बैठक के दौरान संगठन का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त कर दिया। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ठा० चन्दन सिंह चौहान ने कहा कि संगठन को विश्वास है कि विपिन कुमार साहू अपने अनुभव, सक्रियता एवं पत्रकारिता के माध्यम से संगठन की नीतियों, व्यापारी हितों तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के प्रदेश प्रभारी संतोष दुबे सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए विपिन कुमार साहू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, व्यापारी हितों की रक्षा तथा प्रदेशभर में संगठन के विस्तार को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन के मूल मंत्र “व्यापारी का सम्मान, संगठन की पहचान” एवं “व्यापारी एकता ही, हमारी ताकत और शान” को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

आज की बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष नईम अहमद ने किया एवं बैठक में – राजा सिंह कछवाह,ओमवीर पटेल,अजय मौर्य,सोनू ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह, उदयभान सिंह, अनिल अग्निहोत्री, पूनम लोधी, गीता सिंह,मुन्नू खान, विजय सेंगर,अकरम वारसी, मयंक गुप्ता, राम लखन सिंह,अजय यादव, सहित दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

राजा सिंह कछवाह

जिला प्रवक्ता

जन उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश

Leave a Comment