WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे से हड़कंप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

मोहम्मद अकरम वार्षिक की खास रिपोर्ट।

 

*फतेहपुर: कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे से हड़कंप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार*

 

फतेहपुर जिले के ग्राम सभा दुलापुर से इस वक्त एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां कब्रिस्तान की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर स्थानीय लोग काफी परेशान हैं और उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

 

गांव के रियाज अहमद का आरोप है कि कब्रिस्तान संख्या 37 के बगल से गुजरने वाले रास्ता संख्या 38 पर कुछ लोग जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। रियाज अहमद के मुताबिक साल 2010 में एक समझौता हुआ था जिसके तहत कब्रिस्तान के पास का यह रास्ता पूरी तरह खाली रखा जाना था, ताकि अंतिम संस्कार और आने-जाने में किसी को दिक्कत न हो।

 

लेकिन अब आरोप है कि प्रमोद पुत्र शंभू ने इसी रास्ते पर अवैध निर्माण शुरू कर दिया है। इससे न सिर्फ रास्ता बाधित हो रहा है, बल्कि कब्रिस्तान तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार समझाने के बावजूद निर्माण नहीं रुका। अब मजबूर होकर पीड़ित पक्ष ने स्थानीय प्रशासन से शिकायत की है और मांग की है कि अवैध निर्माण को तुरंत हटाया जाए और 2010 के समझौते के अनुसार रास्ते को फिर से खाली कराया जाए।

 

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

 

ग्रामीणों की मांग है कि धार्मिक स्थलों की जमीन का सम्मान हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Comment