WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सुहागरात के दो महीने बाद होटल में पत्नी प्रेमी संग! पति ने रंगे हाथों पकड़ा, मचा हाई-वोल्टेज ड्रामा”रिपोर्ट नितिन तिवारी

“सुहागरात के दो महीने बाद होटल में पत्नी प्रेमी संग! पति ने रंगे हाथों पकड़ा, मचा हाई-वोल्टेज ड्रामा”

 

एटा। कासगंज रोड स्थित एक होटल में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर उसके प्रेमी के साथ होटल के कमरे में पकड़ लिया। पति के पहुंचते ही होटल परिसर में जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पूछताछ के लिए कोतवाली देहात ले गई।

पति का आरोप है कि उसकी शादी को अभी महज दो महीने ही हुए हैं। उसे पत्नी की गतिविधियों पर शक था, जिसके बाद वह होटल पहुंचा और वहां पत्नी को एक अन्य युवक के साथ देखकर विरोध जताया।

सूचना मिलते ही डायल 112 प्रभारी धर्मेंद्र पवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस महिला और उसके साथ मौजूद युवक को कोतवाली देहात ले गई, जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, महिला के साथ मौजूद युवक के पुलिस विभाग में कार्यरत होने की चर्चा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत और जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष