ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, मौके पर महिला की कुचलकर हुई मौत , रिपोर्ट इस्लाम खान

जीएसटी की चोरी कर अवैध रूप से लगभग 20 लाख रुपए की तंबाकू भर कर ले जा रहे ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, मौके पर महिला की कुचलकर हुई मौत

————————————

जैथरा ( एटा ) गत शनिवार की शाम लगभग 7:30 बजे थाना जैथरा क्षेत्र के नगला नारायण निवासी रणवीर सिंह पुत्र गोकरन सिंह अपनी बाइक पर धर्मपत्नी श्रीमती मोनी को बिठाकर दवा लेने जा रहे थे, कि सर्रा अड्डे के पास पीछे से आ रहे ट्रक संख्या अप 82 बी.टी. 7888 ने जोरदार टक्कर बाइक में मारी, जिससे बाइक पर सवार महिला श्रीमती मोनी उम्र 35 वर्ष के मौके पर ही कुचलकर प्राण पखेरू हो गए ! घटना की रिपोर्ट रणवीर सिंह ने जैथरा थाने में दर्ज कराते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया है ! पुलिस ने ट्रक को हिरासत में लेकर धुमरी पुलिस चौकी पर खड़ा कर दिया है ! सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि उपरोक्त ट्रक थाना पिलुआ क्षेत्र के एक गांव के निवासी दबंग पूर्व शराब माफिया का है,जो कि अब जनपद फर्रुखाबाद के कस्बा कायमगंज से दिल्ली हरियाणा पंजाब के लिए अपने विभिन्न बड़े वाहनों से जीएसटी की बड़ी मात्रा में राजनीतिक नेताओं एवं विभागीय संबंधित अधिकारियों के संरक्षण में बडे स्तर पर चोरी कर अवैध रूप से तंबाकू भरकर भेजता है , उसके द्वारा मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं बन पाई है ! इस संदर्भ में जैथरा कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव विवेक दीक्षित से वार्ता की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि वह अवकाश पर है तथा सीजीएसटी कमिश्नर अजय मिश्रा से उनके मोबाइल नंबर पर बात करने का प्रयास किया गया उनका मोबाइल स्विच ऑफ गया !

Leave a Comment