WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जहुराबाद में रसड़ा विधायक स्वर्गीय उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि, मिंटू राजभर ने गाजीपुर केस और कानून व्यवस्था पर घेरा सरकार को

समाचार संपादक राम आसरे की खास रिपोर्ट।

 

*जहुराबाद में रसड़ा विधायक स्वर्गीय उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि, मिंटू राजभर ने गाजीपुर केस और कानून व्यवस्था पर घेरा सरकार को*

 

गाजीपुर के जहुराबाद विधानसभा क्षेत्र में रसड़ा के विधायक स्वर्गीय उमाशंकर सिंह जी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

 

सभा में पूर्वांचल महापंचायत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मिंटू राजभर, प्रदेश युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष हृदय बहादुर सिंह और आदित्य राजभर शामिल हुए। हृदय बहादुर सिंह जी के सहयोग से सभी नेताओं ने स्वर्गीय विधायक उमाशंकर सिंह जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मिंटू राजभर ने सरकार पर दो बड़े मुद्दे उठाए।

 

पहला मुद्दा गाजीपुर की नंदिनी उर्फ आंचल राजभर हत्याकांड का था। मिंटू राजभर ने कहा कि राजभर समाज की बेटी आंचल राजभर की हत्या कर शव पेड़ के पास फेंक दिया गया था। मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने 15 दिन में कार्रवाई का वादा किया था, लेकिन अब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला।

 

दूसरा मुद्दा कानून व्यवस्था को लेकर था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटी है। राजभर समाज में हत्या की घटनाएं हों रही हैं, आर्थिक मदद की बात की, कोई सुनवाई नहीं हो रही। मिंटू राजभर ने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता हिंदू-मुसलमान के मुद्दे में उलझे हैं। प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है और मंत्री इस पर मौन हैं सिर्फ अपनी झोली भरने में लगे हैं।

 

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और कानून व्यवस्था सुधारने की मांग की।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment