अखिलेश यादव के जन्मोत्सव पर छठे दिन भी जारी रहा वृक्षारोपण, वक्ताओं ने कहा- ‘पेड़ है तो प्राण है’

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन /सोनभद्र /समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे साप्ताहिक वृक्षारोपण अभियान के छठवें दिन आज स्थानीय काली मंदिर प्रांगण में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में फलदार व छायादार पौधे रोपे।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान में गहराते पर्यावरण संकट से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण करना समय की सबसे बड़ी मांग है। वक्ताओं ने माननीय अखिलेश यादव जी के विजन की सराहना करते हुए कहा कि वे देश के उन गिने-चुने गंभीर नेताओं में से हैं जो पर्यावरण के प्रति बेहद संवेदनशील हैं और अक्सर इस पर विशेष ध्यान देते रहते हैं।

कार्यकर्ताओं ने ‘पेड़ है तो प्राण है’ के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि माननीय अखिलेश जी के जन्म सप्ताह को पर्यावरण को समर्पित करते हुए पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर रहे हैं, ताकि देश और प्रदेश में पर्यावरण का संतुलन बना रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अल्पसंख्यक सभा के सचिव नजमुद्दीन इदरीसी, विधानसभा सचिव सत्यदेव पांडेय, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सतीश कुमार यादव, विधानसभा अध्यक्ष (अल्पसंख्यक सभा) असलम खान, मीना विश्वकर्मा, अजय लक्ष्मी श्रीवास्तव, गोपाल मोदनवाल, साहिल, विनीश यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment