*जनपद कासगंज से आज 2 जुलाई अपडेट*
*शहीद महावीर सिंह राठौर के गांव शाहपुर टहला में फुंका ट्रांसफार्मर, शिकायतों के बावजूद विभाग मौन*
*ग्रामीण अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर*
जनपद *कासगंज* के *तहसील पटियाली* अंतर्गत *ग्राम पंचायत* शाहपुर *टहला* जो *देश* के *वीर* अमर *शहीद* महावीर सिंह राठौर का गांव है, वहां कई दिनों से खराब चल रहा विद्युत ट्रांसफार्मर आखिरकार फुंक ही गया। वही *ग्रामीणों का आरोप है* कि समय रहते बिजली *विभाग* को बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। *नतीजतन पूरा गांव अंधेरे* में *डूब* गया है। भीषण गर्मी में जनजीवन अस्त-व्यस्त है और पेयजल सहित दैनिक कार्य ठप हैं। *दूसरी ओर ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही* पर नाराजगी जताते हुए तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाने और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।









