एटा से 6 इंस्पेक्टर, 17 दरोगाओं का तबादलाः अलीगढ़ जोन में कार्यकाल पूरा होने पर आगरा परिक्षेत्र भेजे गए, रिपोर्ट इस्लाम खान

*एटा से 6 इंस्पेक्टर, 17 दरोगाओं का तबादलाः अलीगढ़ जोन में कार्यकाल पूरा होने पर आगरा परिक्षेत्र भेजे गए*

 

एटा में तैनात छह इंस्पेक्टर और 17 दरोगाओं का गैर-जनपद स्थानांतरण किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन ने इन सभी पुलिसकर्मियों को अलीगढ़ जोन में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद आगरा परिक्षेत्र में स्थानांतरित किया है।

 

यह निर्णय कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। ये पुलिसकर्मी लंबे समय से जिले में तैनात थे, जिसके बाद उनके स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की गई।

 

स्थानांतरित किए गए निरीक्षकों में *कृष्णपाल सिंह (रिट सेल एटा से आगरा), आदेश कुमार (अपराध शाखा से आगरा), गोविंद सिंह (जलेसर से आगरा परिक्षेत्र), अजब सिंह (इंस्पेक्टर क्राइम कोतवाली नगर से आगरा), सत्यपाल सिंह (थाना प्रभारी राजा का रामपुर सेआगरा) और संजयपाल सिंह राघव (एटा से आगरा परिक्षेत्र) शामिल हैं।*

 

दरोगाओं में *साहब सिंह (रिजोर से आगरा), राजकुमार सिंह (थाना प्रभारी अलीगंज से आगरा), अजय सिंह (कोतवाली देहात से आगरा), विजय सिंह (थाना प्रभारी जसरथपुर से आगरा), राजकुमार (कोतवाली नगर से आगरा), शिवकुमार (मिरहची से आगरा), रामनरेश (जलेसर से आगरा), अजय कुमार शर्मा (पुलिस लाइन से आगरा), सुरेश चंद्र (जलेसर से आगरा), राजकुमार शर्मा (सकीट से आगरा), दुर्वेश सिंह (रिज़ोर से आगरा), भीम सिंह (अवागढ़ से आगरा), राजेश सिंह (सकीट से आगरा), रामप्रकाश (कोतवाली नगर से आगरा), देवेंद्र कुमार (जसरथपुर से आगरा), जगतराम (कोतवाली नगर से आगरा) और लक्ष्मी नारायण (अलीगंज से आगरा)* को स्थानांतरित किया गया है। एक गुर्प के सोजन्य से साभार

Leave a Comment