WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

दर्दनाक सड़क हादसा: जुड़वा बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही महिला की मौत, रिपोर्ट राम कुमार राठौर

दर्दनाक सड़क हादसा: जुड़वा बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही महिला की मौत

 

जनपद औरैया के अजीतमल क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया।

 

जानकारी के अनुसार, दो ट्रैक्टरों के ओवरटेक के दौरान हुए हादसे में ट्रॉली की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ जुड़वा बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। राहत की बात यह रही कि पति और दोनों बच्चे सुरक्षित हैं।

 

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

ईश्वर दिवंगत महिला की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।

 

औरैया जिले की हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाने के लिए “दिबियापुर द लीजेंड” से जुड़े रहें।

Leave a Comment