WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों के पुनर्गठन हेतु समय-सारिणी जारी, रिपोर्ट नितिन तिवारी

*मतदेय स्थलों के सम्भाजन की प्रक्रिया शुरू*

 

*1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों के पुनर्गठन हेतु समय-सारिणी जारी*

Oplus_131072

 

*28 जुलाई तक सभी कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश, राजनीतिक दलों से भी लिए जाएंगे सुझाव*

 

एटा, 25 जून। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशानुसार जनपद में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत मतदेय स्थलों के सम्भाजन (Rationalization) की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों के पुनर्गठन एवं आवश्यकतानुसार नए मतदेय स्थलों के गठन की कार्यवाही निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संपादित की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कर आवश्यकतानुसार नए भवनों का चिन्हांकन किया जाए तथा आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

मतदेय स्थलों के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन कर आमजन एवं राजनीतिक दलों से सुझाव एवं आपत्तियां भी प्राप्त की जाएंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 जून से 28 जून तक भौतिक सत्यापन एवं भवनों का चिन्हांकन, 29 जून से 1 जुलाई तक राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 4 जुलाई को आलेख्य सूची का प्रकाशन तथा 18 जुलाई तक प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके उपरांत 25 से 28 जुलाई तक अंतिम प्रस्ताव तैयार कर आयोग को प्रेषित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदेय स्थलों का सम्भाजन निर्वाचन प्रक्रिया की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिससे मतदाताओं की सुविधा बढ़ेगी तथा मतदान प्रक्रिया अधिक सुगम एवं व्यवस्थित होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मैनुअल ऑन पोलिंग स्टेशंस, अक्टूबर-2022 (संशोधित संस्करण) के प्रावधानों का गहन अध्ययन करते हुए समस्त कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराई जायेगी।

जिला सूचना कार्यालय, एटा

Leave a Comment