WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

तीन कार्मिकों को दी गयी समयबद्ध पदोन्नति, तीन कनिष्ठ सहायकों को मिला वरिष्ठ सहायक का पद, रिपोर्ट विनय यादव

*डीएम अरविन्द सिंह द्वारा तीन कार्मिकों को दी गयी समयबद्ध पदोन्नति, तीन कनिष्ठ सहायकों को मिला वरिष्ठ सहायक का पद*

 

*सेवा संबंधी लाभों में विलंब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं, नियमों के अनुरूप समय से मिलेगी पदोन्नति एवं चयनित वेतनमान : जिलाधिकारी*

 

*कार्मिक हित सर्वोपरि, पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी प्राथमिकता*

 

एटा 28 जुलाई2026 सू0वि0।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के द्वारा जनपद एटा के कलेक्ट्रेट संवर्ग के तीन कनिष्ठ सहायकों को शासनादेश दिनांक 20 जनवरी, 2014 के प्रावधानों के अनुरूप पात्र कार्मिकों को समयबद्ध पदोन्नति प्रदान किए जाने की कार्यवाही तत्परता से संपन्न की गई है।

शासनादेश के अनुसार कनिष्ठ सहायक के पद पर 05 वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण करने वाले लिपिक संवर्ग के कार्मिकों को वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत किए जाने का प्रावधान है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट एटा में कार्यरत ऐसे पात्र कार्मिकों, जिन्होंने 01 जुलाई, 2026 को अपनी निर्धारित सेवा अवधि पूर्ण कर ली थी,तीन कनिष्ठ सहायकों को वरिष्ठ सहायक (ग्रेड पे ₹2800) के पद पर पदोन्नत किया गया है,अभिषेक कुमार, कनिष्ठ सहायक (ग्रेड पे ₹2000) से वरिष्ठ सहायक (ग्रेड पे ₹2800), शिवानी वर्मा, कनिष्ठ सहायक (ग्रेड पे ₹2000) से वरिष्ठ सहायक (ग्रेड पे ₹2800), पूजा, कनिष्ठ सहायक (ग्रेड पे ₹2000) से वरिष्ठ सहायक (ग्रेड पे ₹2800) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कहा है कि शासकीय सेवा में कार्यरत सभी पात्र कार्मिकों को पदोन्नति, चयनित वेतनमान तथा अन्य सेवा संबंधी लाभ नियमानुसार एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि सेवा संबंधी प्रकरणों में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब नियमों के विपरीत है और ऐसे मामलों में शिथिलता किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि पात्र अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके वैधानिक अधिकार समय पर प्राप्त हों।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पारदर्शी, जवाबदेह एवं कर्मचारी हितैषी प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित करने के लिए सभी सेवा संबंधी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़े तथा प्रशासनिक कार्यों में और अधिक दक्षता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment