चोपन में तीन दिवसीय जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न

चोपन में तीन दिवसीय जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न

रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र

 

चोपन/सोनभद्र। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। यह प्रशिक्षण 20 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज, चोपन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को जनगणना कार्य की बारीकियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण दे रहे सुनील वर्मा एवं रेवतीरमन पाठक ने बताया कि जनगणना के इस प्रथम चरण में प्रत्येक मकान का विवरण, उसकी स्थिति, उपयोग तथा अन्य आवश्यक आंकड़ों का संग्रह किया जाएगा, जिससे आगे की जनसंख्या गणना के लिए सटीक आधार तैयार हो सके। उन्होंने बताया कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है और इसमें एकत्रित आंकड़े सरकार की योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी प्रतिभागियों से जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए प्रशिक्षण में जनगणना प्रक्रिया, डेटा संग्रहण की विधि तथा तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि इस बार जनगणना कार्य को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।

समापन अवसर पर चार्ज अधिकारी जनगणना अखिलेश सिंह ने सभी प्रशिक्षुओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचें। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सुपरवाइजर एवं प्रगणक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुमन सिंह, आस्था सिंह, श्रुति भाटिया, सुशील कुमार वर्मा, राकेश कुमार पांडेय, नितिन, आशुतोष सिंह, चंदन कुमार, दीक्षा, कमला प्रसाद, मुन्ना राम, विवेक कुमार यादव, दीपक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने जनगणना कार्य को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment