WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस से बरामदगी की गुहार

*घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस से बरामदगी की गुहार*।

 

वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज में घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना लालपुर-पांडेयपुर में तहरीर देकर बाइक की बरामदगी की मांग की है। हुकुलगंज निवासी घनश्याम सिंह मुन्ना जो कि भाजपा के कार्यकर्ता है । उनका कहना है कि आज सुबह जब वह घर से बाहर निकले तो दरवाजे के पास खड़ी उनकी हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल (नंबर UP-65 BV 0360) गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची।पीड़ित ने पुलिस से चोरी का मुकदमा दर्ज कर बाइक की जल्द बरामदगी करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Leave a Comment