WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भगवान जगन्नाथ के प्रिय पुरुषोत्तम माह में प्रतिदिन होगा दीपदान और विशेष बांकुरा श्रंगार, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*भगवान जगन्नाथ के प्रिय पुरुषोत्तम माह में प्रतिदिन होगा दीपदान और विशेष बांकुरा श्रंगार*

 

*कमला नगर स्थित इस्कॉन मंदिर में सुबह 4.30 से रात 9.30 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे*

 

आगरा। पुरुषोत्तम माह में बांकुरा श्रंगार (शंख, चक्र, गदा के साथ फूलों से) से सुशोभित होंगे भगवान जगन्नाथ। साथ में होंगी बहन सुभद्रा और बलभद्र बलराम जी। भगवान जगन्नाथ जी के प्रिय पुरुषोत्तम माह को भक्तिभाव के साथ मनाने के लिए कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं। भक्तों में उत्साह है। 17 मई से 15 जून तक पुरुषोत्तम माह में प्रत्येक दिन सुबह दीपदान से लेकर संध्या काल तक भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। यह जानकारी आज कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने दी। साथ ही भक्तों को पुरुषोत्तम माह में भगवान के दर्शन के लिए आमंत्रित भी किया।

अरविन्द प्रभु ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरुषोत्तम माह भगवान जगन्नाथ का प्रिय माह है। इस माह में मंदिर में कमल मनोरथ, नौका विहार, आम मनोरथ जैसे भव्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 4.30 बजे मंगला आरती से उत्सव प्रारम्भ हो जाएंगे। जो भगवान के शयन काल रात 9.30 बजे तक चलेंगे। प्रतिदिन दीपदान भी होगा। फूल बंगला, कीर्तन और कथाएं होंगी। नितेश अग्रवाल ने बताया कि सनातम धर्म में तीन वर्ष बाद आने वाले अधिक मास का विशेष महत्सव है। भगवान की सेवा, पूजा, कीर्तन सीधे भगवान को समर्पित होती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजीव बंसल,, राजेश मल्हो6, संजय कुकरैजा, सूरज, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजेश उपाध्याय, शाश्वत नन्दलाल, राजप्रभु, अदिति गौरांगी, देव केशव आदि उपस्थित थे।

अधिक माह में होने वाले विशेष आयोजन

1- 27 मई को कमल का मनोरथ

2- 31 मई को नौका विहार

3- 7 जून को नन्दोत्सव

4- 11 जून को आम का मनोरथ

5- 14 जून को गोवर्धन पूजा

6- 15 दून को नरसिम्हा हवन

Leave a Comment