WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अलीगंज रोड एटा पर मण्डी के समीप यातायात घंटो जाम लगा रहता जिसका कारण है कि मण्डी में किसान मक्का ला रहे है, रिपोर्ट अरविन्द चौहान

एटा 20 जून।विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त के प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि अलीगंज रोड एटा पर मण्डी के समीप यातायात घंटो जाम लगा रहता जिसका कारण है कि मण्डी में किसान मक्का ला रहे है।
श्री चौहान ने कहाँ कि सूत्रों द्वारा पता चला है कि मण्डी पर जाम लगवाने की पूरी जिम्मेदारी मण्डी प्रशासन की है क्योंकि मण्डी का धर्म कांटा वर्षों से खराब पडा हुआ है अतः पहले टैक्टर ट्रॉली तथा अन्य वाहन मक्का से लगे हुए पहले अंदर जाते हैं तथा वहां पर्ची काटते हैं फिर इनके दलाली वाले कांटे पर तौल कराने जाते हैं जिसके कारण अलीगंज रोड पर भयानक जाम लगता है इस जाम के कारण आने वाली एंबुलेंस से भी घंटो जाम में फंसी रहती हैं जिसके कारण इमरजेन्सी सेवा भी प्रभावित होती है।
श्री चौहान ने कहाँ कि मै जिलाधिकारी महोदय से मांग करता हूँ कि मण्डी परिसर के कांटे को ठीक कराकर चालू कराया जाये ताकि अलीगंज रोड एटा पर यातायात प्रभावित न हो।

Leave a Comment