WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय शोषण के खिलाफ किसानों में भारी आक्रोश 10 जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे , रिपोर्ट निशा कांत शर्मा एडवोकेट

भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय शोषण के खिलाफ किसानों में भारी आक्रोश 10 जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे

 

 

Etah,अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा सदर तहसील में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई जिसमें तहसील स्तर पर खुलेआम हो रही किसानों की लूट को प्रमुख रूप से उठाया गया साथ ही विभिन्न विभागों के द्वारा किसान, मजदूर, नौजवानों पर किए जा रहे लगातार अत्याचार, अन्याय, शोषण के खिलाफ आवाज को बुलंद करते हुए तय किया गया कि उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर 10 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से धरना स्थल पर प्रदर्शन कर सरकार से भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने की मांग करेंगे साथ ही संगठन को मजबूत करने का उद्देश्य गांव गांव किसान नौजवान साथियों को जोड़ने का काम किया जाएगा एवं सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाई जाएगी जिससे कि प्रत्येक किसान उन योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित हो सके साथ ही उन योजनाओं के नाम पर हो रहे गोलमाल का भी खुलासा किया जाएगा अपने अधिकारों के प्रति नौजवानों को जागरूक किया जाएगा जिससे कि हर आम नागरिक अपने अधिकारों के प्रति सजग रहकर अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए मौलिक अधिकारों का हनन होने से रोकने का काम कर सके।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर अनिल कुमार सोलंकी, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, मंडल प्रभारी जदुवीर सिंह, राम प्रकाश आर्य, हरबंस सिंह राजपूत, राकेश कुमार, अभिषेक बघेल, सौरभ यादव सोनू, पवन कुमार, दयानंद, रामवीर सिंह, ओंकार सिंह, सुधीर मिश्रा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment