जनपद एटा में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की उपलब्धता बनी हुई है सुनिश्चित किया जा रहा है कहीं न हो अवैध भंडारण ,रिपोर्ट हरी प्रकाश शर्मा

जनपद एटा में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की उपलब्धता बनी हुई है सुनिश्चित किया जा रहा है कहीं न हो अवैध भंडारण

Oplus_131072
Oplus_131072

एटा
जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के निर्देशों के क्रम में जनपद एटा में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की उपलब्धता निरंतर बनी हुई है। आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है।
जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पंपों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज टीम द्वारा विभिन्न गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान
फौजी गैस सर्विस पर घरेलू गैस सिलेंडर 936, 19 किग्रा व्यावसायिक सिलेंडर 50, 5 किग्रा सिलेंडर 108 एवं 2 किग्रा सिलेंडर 48 उपलब्ध पाए गए।
सदर गैस सर्विस पर 19 किग्रा व्यावसायिक सिलेंडर 100, घरेलू सिलेंडर 545 तथा 5 किग्रा सिलेंडर 100 से अधिक उपलब्ध पाए गए।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार हाईवे पर संचालित रेस्टोरेंट, ढाबों एवं होटलों में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग एवं समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कराया जा रहा है, ताकि लंबी दूरी के ट्रक चालकों एवं अन्य यात्रियों को होटल,ढाबों आदि पर भोजन इत्यादि की उपलब्धता बनी रहे,इसके साथ ही उपभोक्ताओं को 48 घंटे के भीतर होम डिलीवरी उपलब्ध कराई जा रही है।
समस्त उप जिलाधिकारी अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों एवं गैस एजेंसियों का नियमित निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि कहीं भी जमाखोरी अथवा कालाबाजारी की स्थिति उत्पन्न न हो।
प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा गैस का भंडारण न करें तथा आवश्यकतानुसार ही क्रय करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment