WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

यूपी सरकार ने एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स पर पूरी तरह बैन लगा दिया है।* *क्या है पूरा मामला? समझिये! BMFNEWS

*यूपी सरकार ने एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स पर पूरी तरह बैन लगा दिया है।*

*क्या है पूरा मामला? समझिये!*

*बैन की गई 6 चीजें*

*एनालॉग पनीर, एनालॉग घी, एनालॉग क्रीम, एनालॉग छेना, एनालॉग खोया* और बाकी सभी एनालॉग डेयरी उत्पाद

*एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट क्या होता है?*

ये असली दूध से नहीं बनते। इनमें दूध की जगह *वनस्पति तेल, पाम ऑयल, स्टार्च, केमिकल* मिलाकर “दूध जैसा” प्रोडक्ट बनाया जाता है।

ऐसा क्यों किया गया इसका मूल कारण यही है कि दूध क़ी मूल भावना को खत्म किया जाता है या लगता है.दिखने-स्वाद में असली जैसा लगता है, लेकिन दूध-फैट नहीं होता। सस्ता होता है इसलिए मिलावट में खूब इस्तेमाल होता था।

*सरकार ने क्यों बैन किया?👇*

उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के अनुसार *खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006* के तहत दूध और दूध उत्पादों का निर्माण और बिक्री उनकी *मौलिक प्रकृति* में ही होना चाहिए।
मतलब: पनीर असली दूध से, घी असली दूध से ही बने।

*क्या असर होगा?👇*
1. अब यूपी में एनालॉग पनीर-घी-खोया बनाना, बेचना, स्टोर करना सब अवैध है
2. FSSAI और खाद्य सुरक्षा विभाग छापेमारी करके माल जब्त कर सकते हैं
3. मिठाई, होटल, डेयरी वालों को असली दूध वाले प्रोडक्ट ही बेचने होंगे

ये कदम मिलावट रोकने और ग्राहकों को शुद्ध दूध उत्पाद देने के लिए उठाया गया है!

महाराष्ट्र सरकार में भी एक अफसर द्वारा देश की नामी कम्पनी के तमाम प्रोडक्टो पर प्रतिबंध लगा दिया है.

एटा जैसे जिले में कई बड़ी दुकानों से सरकार के नियमों के विपरीत स्थिति के प्रोडक्ट आम जनता को परोसे जा रहे है क्या जिला प्रशासन इन आदेशों के क्रम में कल से कार्यवाही करेगा.

या फिर…. सरकार के आदेशों क़ी बत्ती बना कर जला दी जाएगी क्योंकि एटा शहर सहित जिले के आस के कस्बे जहर परोस रहे है.

अगर सही दिशा में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशों के तहत कार्यवाही क़ी जाती है तो आम नागरिक को रक्षाबंधन के पर्व पर कुछ सहूलियत की मिठाईया मिल सकती है.

*पी एस राजपूत*
*CONFERENCE*
एटा

Leave a Comment