बेटे ने ही अपनी मां की जान ले ली BMF News

Crime News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आपका दिल दहल जाएगा. घटना ऐसी है, जिसने सभी को झकझोरकर रख दिया है. दरअसल, यहां एक बेटे ने ही अपनी मां की जान ले ली है. उसने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल मामले की कार्रवाई शुरु कर दी है. घटना को अंजाम देने के बाद उसने अपनी बहन से भी मारपीट की. जब आरोपी अपनी मां को मार रहा था तब उसकी बहन उसे बचाने आती है और बहन को देखते ही उसने उसे कमरे में खींच लिया और उसे मारने-पीटने लगा. बहन की चीख-पुकार सुनकर गांव वालों ने आरोपी को बांधकर रख लिया. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची. मैंने अपनी मां को नहीं मारा इस पूरी घटना में एक अलग ही कहानी निकलकर सामने आई है. पुलिस द्वारा आरोपी बेटे को पकड़कर हिरासत में लिया गया, जिसके बाद उससे पूछा गया कि उसने अपनी मां को क्यों मारा है. इसके बाद बेटे ने जवाब दिया कि “मैंने अपनी मां को नहीं मारा, यह काम कलकत्ता वाली मां काली ने किया है”. मैंने कोई गलत काम नहीं किया. यह घटना जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर शमशाबाद थानाक्षेत्र के खुड़नावैध गांव की है, जिसे बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे अंजाम दिया गया है. पड़ोसियों के मुताबिक, मां-बेटे का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया, जिसके बाद कार्रवाई शुरु कर दी गई है. ग्रामीणों ने दी जानकारी ग्रामीणों ने जानकारी दी कि मां को मारने वाले आरोपी बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. उसे इलाज के लिए भेजा हॉस्पिटल भेजा जा रहा है. लोगों ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी पंकज उनसे भी भिड़ गया, जिसके बाद किसी तरह उसके हाथ-पैर बांध उसे मार डाला

Leave a Comment