ताजिया/जुलूस निकलने वाले रूट, ताजिया रखने के स्थानों का निरीक्षण/भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, रिपोर्ट इस्लाम खान

जनपद एटा

 

 

एटा– आगामी त्यौहार मौहर्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ताजिया/जुलूस निकलने वाले रूट, ताजिया रखने के स्थानों का निरीक्षण/भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

 

आज दिनांक 25.06.26 को आगामी त्यौहार मौहर्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती कीर्तिका सिंह के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ताजिया/जुलूस निकलने वाले रूट, ताजिया रखने के स्थानों का निरीक्षण/भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। जिससे समुचित पुलिस प्रबन्ध किया जा सकें और शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार सम्पन्न कराया जा सकें। साथ ही लोगो को बताया गया कि परंपरागत तरीके से ही ताजिया निकाले जाए।

अपर पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर लगातार सोशल मीडिया टीम द्वारा निगरानी की जा रही है इसलिए सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत सोच समझकर करे।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु संवेदनशील मौहल्लों व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के साथ संवाद करे तथा क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर कानून एवम् शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करे।

Leave a Comment