सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए बूथ कमेटियो की भूमिका अहम…. ठा. सतपाल सिंह राठौर विधायक
———————————–
अलीगंज ( एटा ) आज गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्य योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से विधानसभा अलीगंज की बूथ कमेटियों के गठन के संबंध में एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक विधायक ठाकुर सत्यपाल सिंह के आवास पर संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता एवं अलीगंज के विधायक ठा. सत्यपाल सिंह राठौर मौजूद रहे। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों और प्रमुख पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा:
“भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हमारा बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। यदि हमारा बूथ मजबूत होगा, तो पार्टी हर मोर्चे पर अजेय रहेगी। सभी मंडल अध्यक्ष पूरी पारदर्शिता और कर्मठता के साथ सक्रिय कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटियों में शामिल करें।
विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने सभी मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ कमेटियों का गठन समय सीमा के भीतर और पूरी मजबूती के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में इन कमेटियों की भूमिका सबसे अहम होगी।
बैठक मे सक्रिय सदस्यता पर जोर दिया गया बूथ कमेटियों में समाज के हर वर्ग और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। गठित की जा रही कमेटियों का धरातल पर सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा।
समय सीमा निर्धारण: सभी मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में जल्द से जल्द गठन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के अंत में सभी मंडल अध्यक्षों ने विश्वास दिलाया कि वे तय समय के भीतर शीर्ष नेतृत्व की मंशानुरूप सशक्त और सक्रिय बूथ कमेटियों का गठन सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, पीयूष शाक्य, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह कश्यप, पूर्व जिला मंत्री लोकपाल सिंह शाक्य, मंडल अध्यक्ष विमल गुप्ता, नवीन राजपूत, विमल पांडेय, सोमेंद्र सिंह, अंकित शाक्य, धीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
*******************************
रिपोर्ट दैनिक दीक्षित टाइम्स एटा/ कासगंज
——————————-









