उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार बिजली कटौती एवं स्मार्ट मीटर के आड़ मे कर रही है जनता का आर्थिक शोषण 

उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार बिजली कटौती एवं स्मार्ट मीटर के आड़ मे कर रही है जनता का आर्थिक शोषण

सुनील कुमार पांडे एडवोकेट

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश

 

मिर्जापुर जनपद में बेतहाशा अघोषित विद्युत कटौती से जनता बेहाल,

प्रोफेसर बी सिंह

जिला अध्यक्ष मिर्जापुर आप

 

पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार स्मार्ट मीटर लगाकर जनता को आर्थिक रूप से लूटने का कार्य कर रही हैं

मीरा सिंह पटेल

जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी मिर्जापुर

 

आज आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के आवाहन पर उत्तर प्रदेश में भीषण बिजली संकट, अघोषित बिजली कटौती, बिजली दरों स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियां एवं विजिलेंस जांच के नाम पर जनता का आर्थिक शोषण करने तथा उत्तर प्रदेश की जन विरोधी बिजली नीतियों के विरोध में आम आदमी पार्टी मिर्जापुर ने किया जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन और महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी मिर्जापुर के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट मिर्जापुर को सौंपा

 

 

5 जून 2026 मिर्जापुर

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के आदेश पर उत्तर प्रदेश में भीषण बिजली संकट व अघोषित बिजली कटौती, बिजली दरों स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियां, तथा उत्तर प्रदेश की जनता से सर चार्ज के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं से किए जाने वाले वसूली को रोकने तथा विजिलेंस जांच के नाम पर धन उगाही उत्तर प्रदेश सरकार के जन विरोधी विद्युत नीतियों के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट एवं जिलाध्यक्ष मिर्जापुर प्रोफेसर बी सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया गया तथा बिजली कटौती के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर हाथों में सरकार विरोधी स्लोगन लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों और बिजली कटौती के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया प्रदर्शन के बाद आठ सूत्रीय ज्ञापन पत्र महामहिम राज्यपाल को संबोधित जिला अधिकारी मिर्जापुर के प्रतिनिधि नगर में मजिस्ट्रेट मिर्जापुर को सौंपा गया

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सोनभद्र मिर्जापुर सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में गंभीर बिजली संकट सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण हो गई है मिर्जापुर जनपद में भी 10 घंटे से अधिक की कटौती चल रही है सरकार बिजली देने में असफल हो रही है और स्मार्ट मीटर लगाकर बिजली उपभोक्ताओं से आर्थिक वसूली करके अपने पूंजी पत्तियों का खजाना भरने में लगी हुई है उन्होंने बिजली संकट के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए ऊर्जा मंत्री का इस्तीफा मांगते हुए कहा कि जिस प्रदेश का ऊर्जा मंत्री बिजली कटौती पर जनता के प्रश्नों के जवाब में जय श्री राम बोलकर चल दे, ऐसे मंत्रियों को भी प्रदेश की जनता को राम-राम कर देना चाहिए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष मिर्जापुर प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में सबसे महंगी बिजली उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है और रोज विजिलेंस टीम भेज कर जनता का आर्थिक शोषण किया जा रहा है जिसे आम आदमी पार्टी कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने स्मार्ट मीटर को तत्काल हटाकर जनता से बिजली बिल के नाम पर लूटने का धंधा बंद करने की मांग किया

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मीरा देवी पटेल ने कहा कि महंगी बिजली से सबसे ज्यादा मार महिलाओं पर पड़ रही है उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बिजली से महरूम करने का कार्य किया है यह महिला विरोधी सरकार है

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश सचिव रमाशंकर साहू ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सरकार की गलत बिजली नीति के कारण उद्योग धंधे व्यापार सब चौपट हो गए हैं उत्तर प्रदेश की सरकार व्यापारी विरोधी है और 2027 में इस व्यापारी विरोधी और जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना आम आदमी पार्टी का लक्ष्य है आम आदमी पार्टी जनता के साथ खड़ी है

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महासचिव संतोष पांडे ने कहा कि स्मार्ट मीटर से बिजली की बिल कई गुना बढ़ गए हैं बिजली विभाग द्वारा फर्जी बिलिंग गलत रीडिंग और बिजली कटौती से जनता का जीवन दुश्वार कर दिया है

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से आनंद कुमार आजाद जितेंद्र भारती रविंद्र श्रीवास्तव जयप्रकाश सेठ राकेश कुमार एडवोकेट रामा मौर्य प्रतोष दुबे रूपा देवी रेखा देवी रमा पांडे प्रभात द्विवेदी आदर्श दुबे राजेश पाल इंद्रेश वर्मा राम मौर्य नियाज़ उल्ला खान राज बहादुर मौर्य कमलेश भारती दिनेश चंद चौबे दिनकर रविंद्र कुमार मनबोध दुबे महेंद्र नाथ सोनकर मनोज सोनकर एडवोकेट इंद्रेश वर्मा सचिन कमल सिंह शैलजा परवीन संतोष यादव सीमा खान अफसर अली महेंद्र सोनकर शैलेंद्र कुमार चौबे भोलानाथ बिहार नसीम खान रामगोपाल मोहम्मद रशीद मोहम्मद आरिफ इलियास अंसारी जेपी पाठक रमेश गुप्ता छोटेलाल तिवारी नारायण सरोज ओपी शर्मा बीना देवी सीमा प्रजापति शीला देवी मीरा देवी पटेल रवि भूषण सिंह विनीत सिंह राकेश उपाध्याय प्रेमलाल आदर्श दुबे जय बहादुर प्रजापति शेषनाथ गुप्ता राकेश राठौर विनय दुबे संतोष विश्वकर्मा रविंद्र सिंह चड्ढा विजय यादव राजेश श्रीवास्तव संजय कुमार अमरेश कुमार मनीष कुमार राकेश कुमार त्रिपुरारी पांडे विनय दुबे देवव्रत दुबे अंकित मौर्य हेमंत कुमार बिंद अनिल कॉल मोहम्मद वसीम प्रवेश कुमार राजेश गुप्ता रामनरेश अमित साहू बंशीधर साहू तेजस साहू जवाहिर केसरवानी माधुरी देवी मीरा देवी सीता देवी नंदिनी सुरेश सिंह पूनम इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Comment