WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पिता के अंतिम संस्कार में उनके साथ लगभग 1.5 करोड़ रुपये कीमत की असली मर्सिडीज-बेंज (S450L) कार कब्र में दफना दी

चीन के लियाओनिंग प्रांत में एक परिवार ने 9 अप्रैल को अपने 70 वर्षीय पिता के अंतिम संस्कार में उनके साथ लगभग 1.5 करोड़ रुपये कीमत की असली मर्सिडीज-बेंज (S450L) कार कब्र में दफना दी।

 

काले रंग की इस लग्जरी कार पर ‘8888’ नंबर प्लेट लगी थी। मृतक को लग्जरी कारों का शौक था, इसलिए बच्चों ने उनकी आत्मा की शांति और परलोक की यात्रा के लिए पारंपरिक कागज की कार की जगह असली कार दफनाने का फैसला किया। क्रेन की मदद से लाल कपड़े से ढकी कार को कब्र में उतारा गया और मिट्टी डालने में मदद करने वाले ग्रामीणों को परिवार ने इनाम भी दिया।

 

घटना का वीडियो वायरल होने पर पर्यावरण प्रदूषण (कार के ऑयल और बैटरी से) और कानूनी नियमों के उल्लंघन को लेकर विवाद शुरू हो गया। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परिवार को फटकार लगाई, जिसके बाद उन्हें सार्वजनिक माफी मांगनी पड़ी। अब परिवार को जुर्माना भरने के साथ-साथ कार को वापस निकालने और नुकसान की भरपाई का खर्च भी उठाना पड़ सकता है।

Leave a Comment