एटा में युवक की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, प्रेमिका से मिलने आया था सेल्समैन, चोर समझकर हुई थी गुत्थमगुत्थी, रिपोर्ट डॉ अभिषेक तोमर

एटा में युवक की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, प्रेमिका से मिलने आया था सेल्समैन, चोर समझकर हुई थी गुत्थमगुत्थी

 

 

एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र में 11 दिन पहले हुई आशीष हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। थाना अलीगंज पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी किशोर निवासी अमरोली है, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

 

जांच में सामने आया कि आरोपी के एक महिला से संबंध थे और वह रात में उससे मिलने साडरपुर गांव पहुंचा था। लेकिन महिला से मुलाकात नहीं हो सकी। इससे नाराज होकर आरोपी वापस लौट रहा था। इसी दौरान मृतक आशीष ने उसे पकड़ लिया और शोर मचाने लगा।

 

पुलिस के अनुसार, पहले भी ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने और मारपीट का सामना कर चुके आरोपी ने दोबारा पकड़े जाने के डर से तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से आशीष की मौत हो गई और आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

#etah_tak #etahnews #etahpolice #viralreelsシ

#followersreels #highlightsシ゚

Leave a Comment