WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मेधावी छात्र-छात्राएं राष्ट्र निर्माण की आधारशिला, ईमानदारी व परिश्रम से प्राप्त करें जीवन के उच्चतम लक्ष्य : जिलाधिकारी, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*मेधावी छात्र-छात्राएं राष्ट्र निर्माण की आधारशिला, ईमानदारी व परिश्रम से प्राप्त करें जीवन के उच्चतम लक्ष्य : जिलाधिकारी*

एटा, 01 जून 2026 (सू0वि0)। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह के अंतर्गत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों के सम्मान में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार (लाइव टेलीकास्ट) देखा गया, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश भर के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

जनपद एटा में आयोजित समारोह की अध्यक्षता जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने की। कार्यक्रम में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेन्द्र लोधी एवं ब्लॉक प्रमुख मारहरा रवि वर्मा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जनपद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर के 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, मेधावी छात्रों एवं छात्राओं को ₹21000 का प्रतीकात्मक चेक एवं मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया, जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए ईमानदारी, अनुशासन, निरंतर परिश्रम एवं सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण देखा गया। मुख्यमंत्री जी ने अपने प्रेरक संबोधन में विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, नवाचार, सकारात्मक सोच एवं उत्कृष्टता की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उनके विचारों से विद्यार्थियों को जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने की प्रेरणा मिली।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश मौर्य, उप जिलाधिकारी भावना विमल, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 इन्द्रजीत सिंह, शिक्षाधिकारीगण, प्रधानाचार्य, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment