चौबीस घंटे में बारदात का ख़ुलासा कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

बाह छेत्र में दिन दहाड़े लूट से दहशत ,लुटेरे गिरफ्तार ।।

बाह (आगरा)बाह के थाना खेड़ा राठौर छेत्र में लूट की वारदात से दहशत का माहौल बन गया ।पुलिस ने चौबीस घंटे में बारदात का ख़ुलासा कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

बाह छेत्र में हुई लूट की वारदात के पीड़ित ने बताया कि उन्हें गाय खरीदने के

बहाने से बुलाया गया था लेकिन खोहरी माता मंदिर के पास उनकी मोटर साइकिल रोक कर तमंचें के बल पर उनकी बाइक ,मोबाइल ,व नगदी लूट ली साथ ही बाइक सबार युबको के साथ मार पीट की गई लूट के बाद घायल अवस्था में छोड़ कर लुटेरे फ़रार हो गए ।पीड़ित द्वारा थाना खेड़ा राठौर जाकर घटना की जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई ।लूट की घटना की जानकारी मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर पीड़ितों का मेडीकल कराया गया ।लूट की वारदात का ख़ुलासा करते हुए हरे कृष्ण शर्मा ए सी पी बाह ने बताया कि बारदात के मात्र 24 घंटे के भीतर पुलिस ने लूट के आरोपियों को धर दबोचा ।ए सी पी बाह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों से दो मोटर साइकिल एक लूटी गई तथा दूसरी बारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल के अलावा तीन हज़ार रुपये नक़द,तीन अवैध असलाह 315 बोर, 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है योगेंद्र चौहान थाना अध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए तीनो बदमाश आकाश पुत्र मोहर सिंह निवासी चौसिंगी थाना बाह नरेन्द्र उर्फ टिल्लू पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी जोमर्द पुरा थाना खेड़ा राठौर अरविंद उर्फ हऊआ पुत्र लक्ष्मणसिंह गांव जरारी थाना फतेहाबाद को गिरफ्तार कर संबधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है ।

Leave a Comment