WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जींद में अमेरिकी डॉलर वाला दूल्हा बना चर्चा का विषय

जींद में अमेरिकी डॉलर वाला दूल्हा बना चर्चा का विषय,

सालियों ने मजाक में मांगा था विदेशी शगुन, जीजा ने अमेरिकी करेंसी से निभाई जूता चुराई की रस्म

 

जींद : जींद में अमेरिकी डॉलर वाला दूल्हा चर्चा का विषय बना हुआ। सालियों ने मजाक मजाक में दुल्हे से विदेशी शगुन मांगा था। दूल्हे साहब ने इस मजाक को सच में बदलते हुए न केवल सालियों को डॉलर का शगुन दिया बल्कि खुद भी रथ पर सवार होने से पहले डालर का हार पहना। दूल्हे के साथ जो सरबाला साथ बैठता है उसे भी डालर की माला पहनाई गई।

 

प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल के भांजे व गांधी नगर निवासी लोकेश गर्ग की शादी हिसार निवासी ईशा जैन के साथ संपन्न हुई। शादी में दूल्हे का अनोखा अंदाज हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचता नजर आया। बारात रवाना होने से पहले सेहराबंदी की रस्म के दौरान लोकेश गर्ग ने अमेरिकी डॉलर का हार पहना। इसके बाद दूल्हा डॉलर के हार के साथ रथ पर सवार होकर विवाह स्थल के लिए रवाना हुआ। दूल्हे के साथ जो सरबाला साथ बैठता है उसे भी डालर की माला पहनाई गई।

 

शादी समारोह के दौरान भी हर रस्म में डॉलर की चर्चा रही। रिबन कटाई की रस्म में दूल्हे ने भारतीय रुपये की बजाय अमेरिकी डॉलर शगुन के रूप में दिए। इसके बाद जूता-छुपाई की रस्म में भी सालियों को शगुन डॉलर में ही दिया गया। शादी में मौजूद लोग दूल्हे के इस अनोखे अंदाज को देखते रह गए। दूल्हे लोकेश गर्ग ने बताया कि शादी से पहले उनकी सालियों ने मजाक-मजाक में पूछा था जीजा क्या आप जूता छुपाई में डॉलर दोगे, बस यही बात उनके दिल को छू गई। उन्होंने तय कर लिया कि जूता-छुपाई ही नहीं बल्कि रिबन कटाई और अन्य शगुन की रस्मों में भी डॉलर ही दिए जाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने भारतीय नोटों की बजाय अमेरिकी डॉलर का हार पहनने का फैसला किया जिससे शादी और भी यादगार बन गई। लोकेश माता सुनीता, पिता संजय गर्ग व बहन सानिया का कहना है कि लोकेश ने यह सब किया तो सालियों के मजाक में था लेकिन यह मजाक अब हमेशा के लिए यादगार बन गया है।

 

शादी का यह अनोखा अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और डॉलर वाले दूल्हे की चर्चा हर तरफ हो रही है।

Leave a Comment