*जलेसर विधानसभा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र*
*तुर्रम सिंह राजपूत✍️*
जलेसर(एटा)। आजादी के अमृत भाव और राष्ट्रभक्ति की भावना को समर्पित भव्य तिरंगा यात्रा विधानसभा जलेसर के मंडल जलेसर एवं मंडल निधौली कलां में उत्साह और उल्लास के साथ निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग पर राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
तिरंगा यात्रा का आयोजन *जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता* एवं *जलेसर नगर पालिका अध्यक्ष गौरी वर्मा* के सानिध्य में किया गया। यात्रा में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया।
इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री रामजी लाल राजपूत, यात्रा जिला संयोजक सतेंद्र सिंह जादौन, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र दिवाकर, निधौली कलां चेयरमैन प्रतिनिधि मोनी गुप्ता, जलेसर चेयरमैन प्रतिनिधि संजीव वर्मा, जिला मंत्री दिनेश लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र पाठक, जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जलेसर दिलीप वार्ष्णेय, मंडल अध्यक्ष निधौली कलां रामकिशन लोधी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज बजरंगी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यात्रा में सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रदर्शित किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह और देशभक्ति के नारों से यात्रा का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
















