WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कढ़ी पत्ता का पौधा न केवल रसोई की शोभा बढ़ाता है, बल्कि इसके पत्तों में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं

कढ़ी पत्ता का पौधा न केवल रसोई की शोभा बढ़ाता है, बल्कि इसके पत्तों में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। इसके पत्तों में विटामिन A, C, कैल्शियम और आयरन प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। अगर आपके कढ़ी पत्ता के पौधे की ग्रोथ रुक गई है या वह घना नहीं हो रहा, तो कुछ सरल लेकिन प्रभावी उपाय अपनाकर इसे फिर से हरा-भरा और घना बना सकते है।

✅️ पर्याप्त धूप दें —
कढ़ी पत्ता का पौधा धूप पसंद करता है। इसे रोज़ कम से कम 5–6 घंटे की धूप में रखें। पर्याप्त धूप मिलने से पौधा मजबूत और पत्ते घने बनते हैं। कम धूप में पौधा लंबा तो हो जाएगा, लेकिन पतले और कम पत्तों वाला रहेगा।

✅️ संतुलित पानी दें —
पौधे को न अधिक पानी दें और न ही सूखा रखें। मिट्टी ऊपर से सूखने पर ही पानी दें और गमले में जल निकासी का ध्यान रखें। इससे जड़ें सड़ती नहीं हैं और पौधा स्वस्थ रहता है।

✅️ मिट्टी और गमले का ध्यान —
गमले और मिट्टी का ध्यान भी जरूरी है। यदि पौधा बड़ा हो गया है तो उसे बड़े गमले में लगाएँ और हल्की, भुरभुरी मिट्टी का प्रयोग करें। समय-समय पर गमले की मिट्टी की गुड़ाई करें ताकि मिट्टी ढीली रहे, जड़ों को हवा और पोषक तत्व मिलें, पानी जमने या सड़ने का खतरा कम हो और पौधा तेजी से बढ़े।

✅️ छाछ या दही का प्रयोग करें —
कढ़ी पत्ता के पौधे को हरा-भरा बनाने के लिए 1 चम्मच खट्टी दही या छाछ को 1 लीटर पानी में मिलाकर पत्तियों पर स्प्रे करें और मिट्टी में डालें। इसे हर 20–25 दिन पर करें। यह पौधे में सूक्ष्मजीवों की गतिविधि बढ़ाता है और ग्रोथ तेज करता है।

✅️ प्रूनिंग करना न भूलें —
अगर पौधा ऊपर की ओर बढ़ रहा है लेकिन घना नहीं हो रहा, तो उसकी टहनियों को थोड़ा-थोड़ा काटें (प्रूनिंग करें)। इसके बाद मिट्टी में वर्मीकम्पोस्ट या गोबर की खाद डालें। कुछ ही दिनों में पौधे में नई कोपलें और पत्तियाँ आने लगेंगी।

🌿 इन उपायों को अपनाएँ, आपका पौधा कुछ ही दिनों में फिर से हरा-भरा और घना हो जाएगा। अगर पोस्ट पसंद आई हो तो Like करें और ऐसे ही उपयोगी टिप्स के लिए फेसबुक पेज को Follow करना न भूलें, धन्यवाद 🙏

#kadipatta #plantcare #gardening #viralpost #homegarden #terracegarden #informative

Leave a Comment