WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सपा के व्यापारी मण्डलीय सम्मेलन में होगी उद्योगों की लगातार कमजोर स्थिति पर चर्चा, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*सपा के व्यापारी मण्डलीय सम्मेलन में होगी उद्योगों की लगातार कमजोर स्थिति पर चर्चा*

 

आगरा। भाजपा शासन के पिछले 9.5 वर्षों में उत्तर प्रदेश में उद्योग-धंधों की स्थिति लगातार कमजोर हुई है। आर्थिक हालात चिंताजनक हैं और सरकारी नीतियों में बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण व्यापारी वर्ग का उत्पीड़न चरम पर पहुंच गया है। प्रदेश में नए उद्योग स्थापित होने के बजाय बड़ी संख्या में उद्योग एवं व्यापारिक इकाइयां बंद हुई हैं तथा अनेक कारोबारी दूसरे प्रदेशों की ओर पलायन करने को मजबूर हुए हैं। फतेहाबाद रोड स्थित सपा जिला कार्यालय में आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में सपा व्यापार सभा के प्रदेश सचिव व मण्डल प्रभारी मनोज गुप्ता ने अपने वक्तव्य के साथ जानकारी दी कि 12 अगस्त को विजय नगर, रिंग रोड स्थित नवरंग भवन में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा द्वारा व्यापारी मण्डलीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनीष जगन अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप जयसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में आगरा मंडल के उद्योगों एवं व्यापारियों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं, व्यापार को बढ़ावा देने, सरकारी उत्पीड़न पर रोक लगाने तथा व्यापारी समाज को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही व्यापारियों को समाजवादी व्यापार सभा से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने के लिए व्यापार सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे तथा संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी। हमारा स्पष्ट मानना है कि आगरा के उद्योग और व्यापार को मजबूत किए बिना प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति नहीं दी जा सकती। सरकार को व्यापारियों के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना होगा। राकेश अग्रवाल सपा व्यापार सभा प्रदेश सचिव. कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि भाजपा सरकार में उद्योगों और व्यापारियों के सामने सवाल लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज सबसे अधिक परेशानी छोटे एवं मध्यम वर्गीय व्यापारी को उठानी पड़ रही है। डबल इंजन सरकार की गलत नीतियों, महंगाई, नोटिस, झूठे चालान तथा बेलगाम सरकारी विभागों की कार्रवाई और वसूली के चलते व्यापारी अपनी जमा पूंजी गंवाने की कगार पर पहुंच गया है। सरकार की नीतियों से व्यापारियों में असुरक्षा और आर्थिक परेशानी लगातार बढ़ रही है। समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश निरंतर व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से संघर्ष करती रही है। इसी उद्देश्य से पूरे प्रदेश में व्यापारी मंडलीय सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और उनके अधिकारों की आवाज को बुलंद करने का प्रयास किया जा रहा है।इसी क्रम में आगरा मंडल को मजबूत करने तथा व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से व्यापारी मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से ….. संजीव पोरवाल व्यापार सभा जिला अध्यक्ष, सोमेश गुप्ता सपा महानगर अध्यक्ष, राजेश गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, श्याम भोजवानी वरिष्ठ नेता, हरि सिंह पंडित, विनीत यादव,विजेंद्र यादव राम चरण पोरवाल, राजकुमार यादव, इलियास सिद्दीकी, मनीष भारद्वाज, हरि सिंह पंडित आदि उपस्थित थे।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment