*तहसील अलीगंज में प्रशासन ने डालवाया चकमार्ग, रात में हुआ गायब ?*
जनपद एटा की अलीगंज तहसील एक बार फिर चर्चाओं में है और चर्चा का कारण है प्रशासन का डलवाया हुआ चक मार्ग , जिसके रात में गायब होने की चर्चा आम जनमानस के बीच तेजी से हो रही है l
*गाँव देवतरा में पड़ा चकमार्ग*
अलीगंज तहसील के गांव देवतरा में चकमार्ग डलवाने के लिए दिनांक 22/06/2026 को पुलिस बल लेकर लाव लश्कर के साथ राजस्व दल पहुंचा और ग्रामीणों ने मौखिक आपत्तियों को दर्ज कराया, इसके बाद चक मार्ग डलवाया l चकमार्ग डलवाने के लिए राजस्व दल का नेतृत्व कर रहे नायाब तहसीलदार हिमांशु पांडेय ने जनता को सख्ती से हिदायत देते हुए दूर रहने को कहा l इसके बाद राजस्व दल ने
चकमार्ग डलवाया और चला गया l
*इसके बाद देवतरा में हुआ बड़ा चमत्कार*
चकमार्ग पडने के बाद रात में एक बहुत बड़ा चमत्कार हुआ जिसके चलते सुबह चकमार्ग पूर्ववर्ती(पहले जैसी) स्थिति में आ गया अर्थात जहां से चकमार्ग डालने के लिए मिट्टी उठाई गई थी वह मिट्टी वापस अपने पहले वाले नियत स्थान पर पहुंच गई और सब कुछ पहले की तरह सामान्य हो गया बस चकमार्ग गायब हो गया , जिसे राजस्व दल डलवाकर गया था, *बोलो बजरंगबली की जय* l
*….तो इसलिए हुआ ये चमत्कार*
रात में हुए चमत्कार से मिट्टी वापस उसी स्थान पर पहुंच गई जहां से वह आई थी और इस चमत्कार के कई एक कारण बताए जा रहे हैंl
कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिल रहा कि यह सब रात में कैसे हो गया और किसने किया
*जनचर्चा है कि जिन्होंने चकमार्ग को डलवाया, उन्होंने ही रात में सब कुछ ठीक कर दिया, क्योंकि चकमार्ग गलत पड़ गया था l*
चकमार्ग पड़ने के बाद डलवाने वालों को कुछ तथ्यों की जानकारी हुई थी जिनमें एक प्रमुख तथ्य यह भी था कि चकमार्ग से सटे हुए खेत के स्वामी ने नक्शा सुधार करने हेतु दुरुस्तीकरण के लिए अपर जिलाधिकारी राजस्व के यहां वर्ष 2026 में वाद दायर किया है, क्योंकि उनका मानना है कि नक्शे में उनके चक का क्षेत्रफल कम है , वाद अभी तक निर्णीत नहीं हुआ है और लंबित है l जिसके चलते
चकमार्ग पूर्ववर्ती अवस्था में पहुँचाया गया है l
दबी जुबान से एक और चर्चा हो रही है , सरकारी नक्शे के अनुसार चकमार्ग बिल्कुल सीधा है, कहीं पर भी आड़ा-तिरछा या घुमावदार नहीं है जबकि धरातल पर राजस्व दल के द्वारा डलवाया गया चकमार्ग हिलोरें ले रहा था l
जब हमने इस संबंध में जानकारी के लिए नायाब तहसीलदार हिमांशु पांडे को फोन किया तो उनका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ होने के चलते नहीं लगा l
खैर,
जो भी है काम बड़ा जबरदस्त हुआ , दिन में चकमार्ग पड़ा और रात में गायब हो गया l
*बोलो सियावर रामचंद्र की जय*
*पवन चतुर्वेदी*
*जिलाध्यक्ष*
*प्रोग्रेसिव जर्नलिस्ट्स एसोशिएसन*









