15000 रूपये के इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, रिपोर्ट नितिन तिवारी

 

 

*एटा– थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने की घटना में वाँछित चल रहे 15000 रूपये के इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*

 

जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डा0 इलामारन जी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजेश सिंह के नेतृत्व में वांछित/इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 35/2026 धारा- 69/351(2)/352 बीएनएस में वाँछित चल रहे 15000 रुपए के इनामिया अनूप कुमार पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी ग्राम कुंजलपुर थाना बिछवां जनपद जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–*

1. अनूप कुमार पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी ग्राम कुंजलपुर थाना बिछवां जनपद जनपद मैनपुरी।

 

*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल*

1.थानाध्यक्ष श्री विजय सिंह

2.उ0नि0 श्री देवेन्द्र कुमार

3.का0 सौरभ कुमार

4.का0 अमित चौधरी

Leave a Comment