WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया, 8 माह की बच्ची बेसहारा, रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी 

एटा में विवाहिता की संदिग्ध मौ*त, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया, 8 माह की बच्ची बेसहारा

 

एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला बनियान में रविवार दोपहर 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ*त हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए।

 

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने भी घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

 

मृतका के परिजनों ने जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचकर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को फांसी लगाकर मार दिया गया।

 

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान रोशनी पत्नी चेतन के रूप में हुई है। उसका विवाह वर्ष 2023 में हुआ था। रोशनी की आठ माह की एक पुत्री भी है। घटना के बाद पति चेतन सहित ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

 

Leave a Comment