WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

थाना मिरहची का किया गया औचक निरीक्षण, प्रशिक्षु आरक्षियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण के सम्बन्ध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, रिपोर्ट दयानन्द यादव

 

 

*एटा – अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना मिरहची का किया गया औचक निरीक्षण, प्रशिक्षु आरक्षियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण के सम्बन्ध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।*

 

आज दिनांक 28.04.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना मिरहची का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान *प्रशिक्षु आरक्षियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछकर बैरक में रहने, मैस में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं पर फीडबैक लिया गया। तथा उन्हें ड्यूटी और जिम्मेदारियों के बारे में अवगत कराते हुए व्यवहारिक प्रशिक्षण और कर्तव्य पालन के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।*

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, महिला सहायता डेस्क पर आने वाली शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष