WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विश्व जनसंख्या दिवस पर मेडिकल कॉलेज में जनसंख्या स्थिरीकरण एवं परिवार नियोजन जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, रिपोर्ट डॉ कृपाल सिंह मानव

विश्व जनसंख्या दिवस पर मेडिकल कॉलेज में जनसंख्या स्थिरीकरण एवं परिवार नियोजन जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन

——————————

एटा ! आज शनिवार को वीरांगना अवन्तीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, एटा के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह के निर्देशन में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर यूएचटीसी, मंडी समिति एवं आरएचटीसी, बागवाला में व्यापक जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। वर्ष 2026 के विश्व जनसंख्या दिवस की थीम “Realizing the hopes and aspirations of young people – today and for the future” के अनुरूप कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की आकांक्षाओं को साकार करने के साथ-साथ संतुलित जनसंख्या, स्वस्थ परिवार एवं बेहतर भविष्य के प्रति समाज को जागरूक करना रहा। अभियान के दौरान जनसामान्य को जनसंख्या स्थिरीकरण, परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य, सुरक्षित मातृत्व, जन्मांतराल के महत्व तथा छोटे एवं स्वस्थ परिवार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों एवं सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने की। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण केवल सरकारी प्रयासों से ही संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी एवं जागरूकता आवश्यक है। युवाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ, शिक्षा एवं सही जानकारी उपलब्ध कराकर ही एक स्वस्थ, सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. प्रगति गौतम, डॉ. सरताज, डॉ. मनीष, डॉ. सुवित, डॉ. मधु, डॉ. चेतन तथा मेडिकल इंटर्न्स उपस्थित रहे। सभी ने जनसामान्य को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करते हुए परिवार नियोजन एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा जागरूकता सामग्री का वितरण भी किया।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष