विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन, रिपोर्ट दिनेश चंद्र शर्मा

 

*विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन*

आज दिनांक 28-07-2026 को वीरांगना अवंतीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, एटा में प्राचार्य डॉ बलवीर सिंह के दिशानिर्देशन में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जनसामान्य को हेपेटाइटिस रोग के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हेपेटाइटिस के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा समय पर जांच, उपचार एवं बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा। इस वर्ष कार्यक्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस-2026 की थीम (Hepatitis :Let’s break it down)” आइये हेपेटाइटिस समाप्त करें : जांच कराएं, उपचार कराएं, अपना स्वास्थ्य सुरक्षित रखें” के अनुरूप जागरूकता संदेश प्रसारित किए गए। कार्यक्रम के दौरान डॉ योगेंद्र सिंह सहायक आचार्य माइक्रोबायोलॉजी विभाग के द्वारा बताया गया हेपेटाइटिस के विभिन्न प्रकार, संक्रमण के कारण, लक्षण, बचाव, टीकाकरण तथा समय पर जांच एवं उपचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को बताया गया कि हेपेटाइटिस एक गंभीर लेकिन रोकथाम एवं उपचार योग्य बीमारी है। सुरक्षित रक्त का उपयोग, सुरक्षित इंजेक्शन, स्वच्छता का पालन, संक्रमित सुई एवं ब्लेड के उपयोग से बचाव तथा समय पर टीकाकरण द्वारा इस रोग से बचा जा सकता है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें और आवश्यक जांच अवश्य कराएं।

कार्यक्रम में प्रदर्शित जागरूकता पोस्टर एवं डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से हेपेटाइटिस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ आमजन तक पहुँचाई गईं। उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को इस रोग के प्रति भ्रांतियों से बचने तथा जागरूक होकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ हरी सिंह सहायक जनसम्पर्क,samsरीना चाहर नॉन मेडिकल साइंटिस्ट, राहुल कृष्ण यादव लैब तकनीशियन,शिवांगी शाक्य लैब तकनीशियन, समस्त सीनियर / जूनियर रेजिडेंट, नर्सिंग स्टॉफ एवं अन्य समस्त कर्मचारिगण उपस्थित रहे

Leave a Comment