WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आरपीएफ द्वारा आगरा कैंट स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के साथ की गई अमानवीय घटना की कड़ी निंदा करते हैं । प्रवीण कुमार

रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ‌ ब्यूरो चीफ सोनभद्र

चोपन – रेणुकूट मे गुरुवार शाम को ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाई यूनियन के संयुक्त महासचिव प्रवीण कुमार एवं ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के मंडल उपाध्यक्ष विशाल कपूर के नेतृत्व में संयुक्त बैनर तले कैंडल मार्च का आयोजन किया गया ।

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन मास्टर के साथ आरपीएफ कर्मियों द्वारा कथित रूप से किए गए अमानविय व्यवहार, मारपीट एवं घसीट कर ले जाने की घटना को लेकर रेणुकूट के सभी रेल कर्मचारी भारी निंदा करते है ।

कैंडल मार्च के दौरान उपस्थित स्टेशन प्रबंधक कमलेश कुमार एवं टी आई सुनील कुमार के द्वारा निष्पक्ष जांच एवं दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा ना घटे उन्होंने अपने संवाद में सभी रेल कर्मचारियों के बीच में संबोधित किया ।इस घटना से भारतीय रेलवे के कर्मचारियों के स्वाभिमान सम्मान एवं कार्यस्थल की गरिमा पर सीधा हमला है। रेलवे जैसे अनुशासित संगठन में अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे किसी कर्मचारी के साथ सार्वजनिक स्थान पर ऐसा व्यवहार किया जाता है तो वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है । रेल प्रशासन से मांग करता हूं कि आगरा कैंट की घटना को उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कर दोषी आरपीएफ कर्मियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जाए । साथ ही सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में किसी भी रेल कर्मचारी के साथ ऐसी घटना दोबारा ना हो ।कार्यक्रम समाप्ति संबोधन के दौरान ब्रांच सेक्रेटरी अरुण कुमार के द्वारा साफ शब्दों में मीडिया एवं राजनीतिक दल को कड़ी निंदा किया कि इस घटना को जातिगत समुदाय में बांटने की राजनीतिक कोशिश ना किया जाए ।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment