WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

डिंपल यादव के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के समर्थन में उठी आवाज

डिंपल यादव के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के समर्थन में उठी आवाज

 

नई दिल्ली।

 

रिपोर्ट – सुनील कुमार गुप्ता

 

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा, लोकतांत्रिक अधिकारों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित धरना-प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के नेतृत्व में सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद प्रिया सरोज, सांसद इकरा हसन सहित पार्टी के अनेक सांसद, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने शिक्षा, संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ उठाना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। सामाजिक न्याय, शिक्षा और आमजन से जुड़े विषयों पर व्यापक संवाद और सकारात्मक पहल की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी महिला सभा, गौतम बुद्ध नगर की जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शशि यादव भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान, शिक्षा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

Leave a Comment