WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने स्टालिन की तस्वीर शेयर कर कांग्रेस पर साधा निशाना,कहा- हम वो नहीं जो…

*सपा मुखिया अखिलेश यादव ने स्टालिन की तस्वीर शेयर कर कांग्रेस पर साधा निशाना,कहा- हम वो नहीं जो…*

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इशारों में कांग्रेस पर निशाना साधा है।अखिलेश ने तमिलनाडु के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके स्टालिन संग एक्स पर तस्वीर शेयर की है।

 

अखिलेश यादव ने एक्स पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ भी तस्वीर शेयर की है।बता दें तमिलनाडु में बीते दिनों संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में तमिलगा वेत्री कषगम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

 

अखिलेश यादव ने एक्स पर ममता बनर्जी और स्टालिन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें।

 

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ये पोस्ट ऐसे समय में की है जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई ने डीएमके के साथ गठबंधन खत्म कर,टीवीके साथ जाने का ऐलान किया है।कांग्रेस हाईकमान ने राज्य इकाई पर यह फैसला छोड़ा था कि वह टीवीके को समर्थन देना चाहती है या नहीं। कांग्रेस ने डीएमके के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था,हालांकि नतीजों के बाद कांग्रेस ने पाला बदल लिय।उधर पश्चिम बंगाल के संदर्भ में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को नसीहत दी थी कि वह मजाक न उड़ाएं।

Leave a Comment