WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कौशांबी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना बेटे ने पिता को मारी गोली

*कौशांबी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना बेटे ने पिता को मारी गोली

 

*कौशांबी। जनपद* के मंझनपुर थाना क्षेत्र के नारा गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिस पिता ने बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया उसी बेटे ने अपने पिता पर गोली चला दी गोली लगने से पिता गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जानकारी के अनुसार नारा गांव निवासी राम नरेश कोरी पर उनके ही बेटे ने गोली चला दी गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राम नरेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गया पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कौशांबी सतनारायण प्रजापत स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की उन्होंने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है हालांकि पिता को गोली मारने के पीछे की वजह का अभी तक आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हो सका है इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है फिलहाल घायल राम नरेश कोरी का प्रयागराज में इलाज जारी है, जबकि पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है

Leave a Comment