WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आईएनजेसीसीएस का छठा स्थापना दिवस 11 को

आईएनजेसीसीएस का छठा स्थापना दिवस 11 को

मुख्य अतिथि होंगे डायट के प्राचार्य अभिषेक कुमार पाण्डेय विशिष्ट अतिथि युवा जिला कल्याण अधिकारी अमित सिंह

गोरखपुर। प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के राष्ट्रीय स्तर के संगठन भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के छठे स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि गोरखपुर डायट के प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक अभिषेक कुमार पाण्डेय होंगे और विशिष्ट अतिथि होंगे युवा जिला कल्याण अधिकारी अमित सिंह। उक्त सूचना देते हुए संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ सतीश चन्द्र शुक्ला एवं मण्डल अध्यक्ष कृष्णचंद्र चौधरी ने बताया कि यह आयोजन गोरखपुर जिला कलेक्ट्रेट के अधिवक्ता सभागार में दिन के 11 बजे से आयोजित है।
उन्होंने आगे बताया कि इसमें संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता चतुर्भुज शुक्ला, राष्ट्रीय मंत्री गण बशीर खान, सुभाष यादव, मार्कण्डेय मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजा आनन्द ज्योति सहित अनेक जनपदों के जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी सैकड़ों की संख्या में भाग लेंगे।
पदाधिकारी द्वय ने बताया कि इस आयोजन में सभी पंजीकृत सदस्यों को परिचय पत्र वितरित किया जाएगा और संगठन के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसमें संगठन के कुछ पदाधिकारियों की घोषणा भी की जाएगी।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment