WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत हस्ताक्षर अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया संकल्प

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ‌ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन /सोनभद्र/ 13 जुलाई,/ 2026/स्थानीय रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज में आज ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता एवं प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को गो सेवा और गो संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभियान के संभाग प्रभारी संत श्री माधव महिंद्रा आचार्य जी महाराज उपस्थित रहे। उनके साथ उनके सहयोगी ब्रह्मदेव त्रिपाठी, विनोद गिरी और जनार्दन बैसवार भी मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यार्थियों ने लिया हस्ताक्षर करने का संकल्प

संभाग प्रभारी संत श्री माधव महिंद्रा आचार्य जी महाराज ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार को संबोधित करते हुए गो माता के धार्मिक, सामाजिक और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को इस पावन अभियान से जुड़ने का आवाहन किया।

इसके पश्चात, विद्यालय के समस्त स्टाफ और बच्चों को हस्ताक्षर अभियान के लिए प्रेरित किया गया। अभियान से प्रभावित होकर सभी बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ एक-एक हस्ताक्षर सीट ली और गो सम्मान के समर्थन में हस्ताक्षर करने का सामूहिक संकल्प लिया।

विद्यालय परिवार का रहा पूर्ण सहयोग

इस अवसर पर रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षक गण और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अभियान दल का स्वागत किया और कार्यक्रम को अनुशासित व भव्य बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया। पूरे विद्यालय परिसर में गो माता के सम्मान को लेकर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार देखा गया।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment