WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

नर सेवा नारायण सेवा के सौजन्य से खिचड़ी के साथ राहगीरों को पिलाई गई शर्बत

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन/सोनभद्र। नगर क्षेत्र में विगत तीन वर्षों से निरंतर संचालित हो रहे नर सेवा नारायण सेवा संस्थान द्वारा मानव सेवा का सराहनीय कार्य जारी है। संस्थान के तत्वावधान में समाज के सहयोग से प्रत्येक शनिवार को जरूरतमंदों एवं राहगीरों के लिए निःशुल्क खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसके साथ ही समय-समय पर कंबल, गमछा सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं का भी वितरण किया जाता रहा है। इसी क्रम में शनिवार को आयोजित 127वें साप्ताहिक सेवा कार्यक्रम के तहत बढ़ती गर्मी को देखते हुए खिचड़ी के साथ ठंडा शर्बत भी राहगीरों एवं जरूरतमंदों को वितरित किया गया। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच ठंडा शर्बत पाकर लोगों को काफी राहत मिली और उन्होंने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की। संस्थान के कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। गर्मी के मौसम में लोगों को राहत देने के लिए शर्बत वितरण की व्यवस्था की गई है, ताकि राहगीरों को गर्मी से कुछ राहत मिल सके। कार्यक्रम में संस्थान से जुड़े स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए सेवा कार्य को सफल बनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने खिचड़ी एवं शर्बत ग्रहण किया। नर सेवा नारायण सेवा संस्थान के संयोजक मनोज चौबे ने बताया कि जबतक आगे वाले वाले प्रत्येक शनिवार को खिचड़ी के साथ शर्बत वितरण किया जाएगा उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया है कि इस पुनीत कार्य से जुड़कर मानव सेवा में अपना योगदान करें क्योंकि समाज के सहयोग से ही
इस तरह के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे | इस दौरान नर सेवा नारायण सेवा के संरक्षक दया शंकर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी, सुनील सिंह,श्यामाचरण गिरी, संदीप चौरसिया, गोपाल मोदनवाल आदि मौजूद रहे|

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment