WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कौशांबी में सनसनी: पूर्व प्रधान मनोज हेला की इलाज के दौरान मौत

*कौशांबी में सनसनी: पूर्व प्रधान मनोज हेला की इलाज के दौरान मौत*

 

*कौशाम्बी संदेश मंजीत कुमार*

 

*कौशांबी जनपद* संदीपन घाट: जिले के आलमचंद गांव में पूर्व प्रधान मनोज हेला की गोलीकांड के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह मनोज हेला रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया पूर्व प्रधान की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पर जुट गए और माहौल गमगीन हो गया पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सख्ती बढ़ा दी है और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश समेत कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है यह वारदात क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है और लोगों में भय का माहौल भी देखा जा रहा है।

Leave a Comment