एटा के वरिष्ठ पत्रकार श्री *राजेश दीक्षित* का निधन

*शोक संदेश:*

वरिष्ठ पत्रकार श्री *राजेश दीक्षित* के निधन

Oplus_131072

का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। आज शाम लगभग 4 बजे आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वे पिछले दो महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

श्री राजेश दीक्षित ने एटा जनपद में करीब 35 वर्षों तक निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता की मिसाल कायम की। वे एक समर्पित पत्रकार होने के साथ-साथ एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संयुक्त प्रेस क्लब के प्रांतीय उपाध्यक्ष के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

उनकी लेखनी हमेशा समाज की आवाज बनी और उन्होंने अपने कार्यों से पत्रकारिता के मूल्यों को जीवंत रखा। उनका जाना न केवल पत्रकारिता जगत, बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ी क्षति है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल दे।

ॐ शांति 🙏

शोकाकुल – संयुक्त प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश परिवार

Leave a Comment