WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना (CM YUVA) के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार का अवसर”रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*“मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना (CM YUVA) के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार का अवसर”*

 

*एटा 08 जून 2026(सू0वि0)।* जनपद एटा के युवाओं को सूचित किया जाता है कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देने तथा अधिकाधिक रोजगार सृजन के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना (CM YUVA)” संचालित की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ते हुए नए सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित हो सकें।

योजना के अंतर्गत उद्योग एवं सेवा क्षेत्र की अधिकतम ₹5.00 लाख तक की परियोजनाओं पर बैंक/वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिस पर लाभार्थियों को विशेष वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

योजना के प्रमुख लाभ: परियोजना लागत या अधिकतम ₹5.00 लाख (जो भी कम हो) का 10% मार्जिन मनी सब्सिडी, बैंक से लिए गए ऋण पर 100% त्रैमासिक ब्याज का अनुदान, अधिकतम 4 वर्षों तक, CGTMSE योजना के अंतर्गत गारंटी शुल्क का वहन राज्य सरकार द्वारा 4 वर्षों तक, लाभार्थी को परियोजना लागत का न्यूनतम 10% अंशदान स्वयं करना होगा

निगेटिव सूची (इन परियोजनाओं पर लाभ अनुमन्य नहीं): तम्बाकू उत्पाद, गुटखा, पान मसाला, अल्कोहल, कार्बोनेटेड पेय, पटाखा निर्माण, 40 माइक्रोन से कम प्लास्टिक कैरी बैग आदि।

पात्रता की शर्तें: आवेदक जनपद एटा का निवासी हो, आयु 21 से 40 वर्ष के बीच हो, न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 उत्तीर्ण, किसी अन्य योजना में ब्याज/पूंजी अनुदान का लाभ पूर्व में प्राप्त न किया हो (पीएम स्वनिधि को छोड़कर)

आवेदन प्रक्रिया: इच्छुक अभ्यर्थी https://www.msme.up.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना पूर्णतः ऑनलाइन संचालित है तथा इसमें कोई शुल्क देय नहीं है।

आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, फोटो, हस्ताक्षर, आयु प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, परियोजना रिपोर्ट आदि।

योजना से संबंधित अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, आईटीआई के सामने, कासगंज रोड, एटा में संपर्क कर सकते हैं अथवा दूरभाष संख्या 05742-233487 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, एटा ने जनपद के युवाओं से इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की है।

Leave a Comment