अहमदाबाद में नौकरी के बाद हिसाब न देने पर बवाल, घर में घुसकर महिलाओं को मारने की धमकी, रिपोर्ट अभिषेक तोमर

अहमदाबाद में नौकरी के बाद हिसाब न देने पर बवाल, घर में घुसकर महिलाओं को मारने की धमकी

 

पीड़िता रूकसाना ने एटा एसपी को शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की

 

एटा (मारहरा)। थाना मारहरा क्षेत्र के गांव फिरोजपुर सलौनी निवासी रूकसाना पत्नी मेंहदी हसन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसका बेटा हसनैन अहमदाबाद की डाबर कंपनी में ठेका लेकर काम करता है। उसने अपने चचेरे भाइयों साहिल और अजीम को 19-19 हजार रुपये प्रति माह पर कंपनी में नौकरी लगवा दी थी।

पीड़िता के अनुसार, 15 मई 2025 को साहिल की तबीयत खराब हो गई। तब साहिल और अजीम ने हसनैन से हिसाब मांगा। हसनैन ने बताया कि एटा से अहमदाबाद जाने, रहने और खाने का खर्च साहिल का 5,055 रुपये व अजीम का 5,011 रुपये हुआ है। इसके अलावा उन्हें 3,000 रुपये राशन के लिए भी दिए गए थे। जब दोनों ने ठेकेदार और कंपनी मालिक से बात की तो उन्होंने कहा कि तुम पर तो पैसा निकल रहा है, अपना पैसा देकर घर जाओ। इस पर साहिल ने कंपनी मालिक को अपना मोबाइल दे दिया और वहां से चला आया।

आरोप है कि इसी दौरान साहिल और अजीम हसनैन के कमरे में रखे 50 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। हसनैन ने उन्हें काफी ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिले। 16 मई 2025 को सुबह 5 बजे साहिल व अजीम कासगंज स्टेशन पर उतरे और करीब 10 बजे अपने पिता व 5-6 अन्य लोगों के साथ पीड़िता के घर में घुस आए। उन्होंने घर में मौजूद रूकसाना की बहुओं — शवाना, निशा, नूरजहां, शमा और फरजाना — के साथ गाली-गलौज की और कहा कि अगर हिसाब नहीं किया तो जान से मार देंगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए।

पीड़िता रूकसाना ने एसपी से प्रार्थना की है कि उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

Leave a Comment