WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मुड़समाँ में आरएसएस ने किया गुरु दक्षिणा कार्य क्रम का आयोजन, रिपोर्ट राम नरेश

*एटा/अवागढ: मुड़समाँ में आरएसएस ने किया गुरु दक्षिणा कार्य क्रम का आयोजन।*

 

 

जनपद एटा के विकास खण्ड अवागढ अंतर्गत न्याय पंचायत मुड़समां में आज दिनांक 30/07/2026 दिन गुरुवार सुबह दस बजे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने गुरु दक्षिणा कार्य क्रम का आयोजन किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रति वर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक पखवाड़े तक पूरे देश में जगह जगह गुरु दक्षिणा कार्य क्रम आयोजित करता है। उसी क्रम में मुड़समां में संघ के स्वयं सेवक विजय प्रताप सिंह के आवास पर खण्ड कार्यवाह अवागढ अवधेश कुमार शर्मा की उपस्थिति में गुरु दक्षिणा कार्य क्रम का आयोजन किया गया। कार्य क्रम में दर्जनों स्वयं सेवकों ने बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई। गुरु दक्षिणा कार्य क्रम में खण्ड कार्यवाह अवधेश कुमार शर्मा ने कार्य क्रम में मौजूद सभी स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए राष्ट्रहित के लिए समर्पित भाव से सेवा करने का आह्वान किया। गुरुदक्षिणा कार्य क्रम में संघ प्रार्थना के साथ सभी स्वयं सेवकों ने ध्वज प्रणाम किया।

 

मौके पर मुख्य रूप से अवधेश कुमार, विजय प्रताप सिंह, रमेश पाल सिंह, हरेंद्र कुमार, अमित कुमार, रवि सिंह, मनोज कुमार, ररामू सिंह, शिवम कुमार के अलावा अन्य कई स्वयं सेवक मौजूद रहे।

 

 

रिपोर्ट: रमेश जादौन जलेसर, एटा।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment