बरेली में सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, रिपोर्ट अंशुल शर्मा

कुदरत का इंसाफ देखिए…

बरेली में सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

Oplus_131072

एक बोलेरो पहले से खराब खड़े टैंकर से टकरा गई थी। ठीक पीछे से आ रही बाइक भी टकरा गई।
बोलेरो में दो बच्चे और चार लोग सवार थे। उनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। दोनों बच्चे बच गए। जो बाइक टकराई उस पर दो लोग थे। दोनों की मौत हो गई।

अब हादसे के बाद का ट्विस्ट जानिए…
पुबोलेरो में जो दो बच्चे और एक युवक घायल थे, उन्हें पहले तो अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक कुछ बताने की हालत में नहीं था, या बताना नहीं चाह रहा था। बच्चों से बात की गई। उन्होंने अपनी मम्मी का मोबाइल नंबर दिया।

फिर जो जानकारी आई उससे पुलिस भी चौंक पड़ी। पुलिस को फोन पर जो जानकारी मिली वह वाकई में हैरत में डालने वाली थी। पता चला कि हादसे में जो दो बच्चे घायल हुए हैं, वह दोनों सगे भाई हैं। इन दोनों का हरियाणा के गुड़गांव से किडनैप किया गया था। बोलेरो में सवार चारों लोग उन बच्चों के किडनैपर थे। उनमें तीन की मौके पर मौत हाे गई।

गराई से तफ्तीश पर पता चला कि किडनैपर ने दोनों बच्चे और उनके पापा का भी किडनैप किया था। यह अपहरण फिरौती के लिए की गई थी। किडनैपर उन तीनों को पकड़ कर पहले फरीदपुर ले गए। वहां बच्चे संभाले नहीं गई तो उनके पिता को गांव में बंधक बनाकर रखा और दोनों बच्चों को छोड़ने वापस गुड़गांव जा रहे थे। उनका इरादा था कि वह दोनों बच्चों को उनके घर के आसपास छोड़कर वापस आ जाएंगे। लेकिन कुदरत को कुछ और मंजूर था। रास्ते में हुए हादसे में बच्चे बच गए और किडनैपर की मौत हाे गई।

बच्चों की मां को गुड़गांव की पुलिस बरेली पहुंची। उसके बाद किडनैपर के गांव में बंधक बनाकर रखे गए बच्चों के पिता को छुड़ाया गया।

तीन किडनैपर में से एक मनमोहन ने 15 दिन पहले ही बोलेरो खरीदी थी। उसकी इसी महीने 26 अप्रैल को शादी होनी थी। पुलिस को उसका पिछला क्राइम रिकॉर्ड भी मिला है। उसके दो साथी सिकंदर सिंह, विशेष कुमार की भी मौत हो गई। जबकि प्रिंस कुमार घायल है।

Leave a Comment